क्या प्रेगनेंसी में गुड़ खाना चाहिए ?
क्या प्रेगनेंसी में गुड़ खाना चाहिए ?
गर्भावस्था के दौरान, गर्भवती अपना पूरा ख्याल रखती है, ताकि आने वाले नन्हे मेहमान को कोई स्वास्थ्य तकलीफ न हो। इस दौरान, खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। फल-सब्जियों से अलग कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन भी जरूरी माना जाता है, जिसमें गुड़ का जिक्र भी आता है। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान गुड़ का सेवन करना चाहिए कि नहीं, एक बड़ा सवाल हो सकता है। मॉमजंक्शन के इस लेख में जानिए प्रेगनेंसी में गुड़ खाना कितना सुरक्षित है और इससे स्वास्थ्य लाभ क्या-क्या हो सकते हैं।
आइए, सबसे पहले यह जान लेते हैं कि क्या गर्भावस्था में गुड़ खाना चाहिए ?
क्या प्रेगनेंसी में गुड़ खाना चाहिए? | Kya Pregnancy Me Gud Khana Chahiye
हां, गर्भावस्था में गुड़ खाया जा सकता है। गर्भावस्था के दौरान गुड़ खाने के कई स्वास्थ्य फायदे हो सकते हैं। दरअसल, इस दौरान गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे भ्रूण को आयरन की आवश्यकता होती है और गर्भावस्था के दौरान आयरन की पूर्ति के लिए गुड़ का सेवन किया जा सकता है । हालांकि, इसकी सीमित मात्रा का सेवन करना चाहिए, वरना इसके कई नुकसान भी हो सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको लेख में आगे बताएंगे।
आइए, अब लेख के अगले भाग में जानते हैं कि प्रेगनेंसी में गुड़ की कितनी मात्रा का सेवन करना चाहिए?
प्रेगनेंसी में गुड़ कितनी मात्रा में खाना चाहिए?
प्रेगनेंसी में गुड़ खाने की मात्रा पर ध्यान देना भी जरूरी है, ताकि यह गर्भवती और भ्रूण के लिए लाभदायक साबित हो। हालांकि, स्तनपान के दौरान प्रतिदिन करीब 60 ग्राम गुड़ खाया जा सकता है , लेकिन गर्भावस्था के दौरान कितना गुड़ खाना चाहिए इस संबंध में कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं। इसलिए, गर्भावस्था में इसकी उचित मात्रा का सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
प्रेगनेंसी में गुड़ कब खाना चाहिए उसके बारे में नीचे आपको जानकारी दी जा रही है।
प्रेगनेंसी में गुड़ कब खाना चाहिए?
प्रेगनेंसी की पहली दो तिमाही में मां को आयरन की अधिक आवश्यकता होती है। इस समय एनीमिया होने का खतरा ज्यादा बना रहता है। इसलिए, आयरन की आवश्यकता को देखते हुए गर्भवती महिलाएं गुड़ का सेवन शुरू कर सकती हैं । हालांकि, ओरल रूप में आयरन का सेवन पहली तिमाही में करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह मतली और उल्टी का कारण भी बन सकता है । इसलिए, गर्भावस्था में इसके प्रयोग को लेकर सही समय की जानकारी के लिए एक बार डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
लेख के अगले भाग में आपको गुड़ में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
गुड़ के पोषक तत्व
नीचे दी गई तालिका के माध्यम से हम गुड़ में मौजूद पोषक तत्वों के बारे में बता रहे हैं ।
अब आपको लेख के इस भाग में बताया जाएगा कि गर्भावस्था के दौरान गुड़ खाने से कौन से प्रमुख फायदे हो सकते हैं।
गर्भावस्था में गुड़ खाने के फायदे | Pregnancy Me Gud Khane Ke Fayde
गर्भावस्था के दौरान गुड़ खाने से आपको निम्नलिखित प्रकार से लाभ हो सकते हैं :
गुड़ खाने के दौरान कुछ सावधानियों को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता होती है, जिसके बारे में आपको नीचे बताया जा रहा है।
प्रेगनेंसी में गुड़ खाने के दुष्प्रभाव
प्रेग्ननेंसी में गुड़ के सेवन से जुडी कुछ खास बातों का खास ख्याल रखने की आवश्यकता होती है। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं, तो प्रेगनेंसी में गुड़ खाने के निम्नलिखित दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।
आइए, अब लेख के अगले भाग में गुड़ खाते समय ध्यान में रखी जाने वाली बातों के बारे में भी जान लेते हैं।
गर्भवस्था में गुड़ खाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान
गर्भावस्था के दौरान गुड़ खाते समय निम्न बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
लेख के इस भाग में आपको गर्भावस्था के दौरान आहार में गुड़ शामिल करने के तरीके के बारे में बताया जा रहा है।
गर्भावस्था के दौरान आहार में गुड़ कैसे शामिल कर सकते हैं?
गर्भावस्था के दौरान आप गुड़ को इस प्रकार अपने आहार में शामिल कर सकते हैं –
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या गर्भावस्था के शुरुआती समय में गुड़ खा सकते हैं?
नहीं, गर्भावस्था के शुरुआती समय (पहली तिमाही) में गुड़ के जरिए आयरन की पूर्ति तो की जा सकती है, लेकिन यह मतली और उल्टी का कारण भी बन सकता है। इसलिए, आप दूसरी में आयरन की पूर्ति के लिए गुड़ का सेवन कर सकती हैं ।
क्या गर्भावस्था के दौरान गुड़ खाने से बच्चे का जन्म वजन कम हो सकता है?
नहीं, गर्भावस्था के दौरान गुड़ खाने से बच्चे के जन्म के समय वजन पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। दरअसल, एक डॉक्टरी रिपोर्ट में बताया गया है कि खाद्य पदार्थों के सेवन से बच्चे के जन्म वजन पर कोई असर नहीं पड़ता है ।
अभी आपने पढ़ा कि गर्भावस्था के दौरान कैसे गुड़ का सेवन किया जा सकता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए लाभदायक हो सकता है। हालांकि, इसके सेवन के दौरान आपको कुछ सावधानियां भी बरतनी जरूरी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि इस लेख में बताई गई जानकारियों से आपको अवश्य लाभ होगा। अगर इसके अतिरिक्त कोई अन्य सवाल आप हमसे पूछना चाहते हैं, तो नीचे दिए कॉमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करके हम तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं। हमें आपकी प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा।
Post a Comment